भुवनेश्वर, 27 मई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लि. (नाल्को) के मुनाफे में 25.23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 268 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में यह 214 करोड़ रुपये थी।

हालांकि पूर्ण वित्त वर्ष में स्टैंडअलोन मुनाफे में गिरावट देखी गई और यह 669 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 787 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल कारोबार 7,933 करोड़ रुपये रहा। शनिवार को कंपनी के निदेशकों के बोर्ड की बैठक में ये नतीजे जारी किए गए।
नाल्को ने कहा कि यह तथ्य संतोषजनक है कि सुस्त अंतर्राष्ट्रीय बाजार और लागत में वृद्धि के बावजूद कंपनी ने लाभ कमाया है, जबकि कई एल्युमिनियम निर्माताओं ने नुकसान की जानकारी दी है।
dharmpath.com dharmpath