पेरिस जैक्सन को गलती से ‘बेघर’ कहा गया

लॉस एंजेलिस, 28 मई (आईएएनएस)। पॉप संगीत के सिरमौर दिवंगत माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन को एक फोटो शूट के दौरान गलती से ‘बेघर’ कह दिया गया।

पेशे से मॉडल पेरिस ने ट्विटर पर अपने इस अनुभव को साझा किया।

ईटीऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, पेरिस ने ट्वीट किया, “पार्किं ग में बैठे लोगों में से एक लड़का सेट पर मेरे पास आता है और कहता है- बेघर लोगों को इस इलाके में आना मना है।”

हालांकि उन्होंने इसके बाद क्या हुआ, बताने की बजाय संगीतज्ञ नाह्को द्वारा ट्विटर पर उन्हें दिए गए एक उत्तर को रिट्वीट किया, जिसमें लिखा है, “आप घर से मुक्त हो, न कि बेघर।”

पेरिस ने आईएमजी मॉडल्स के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और उन्होंने फॉक्स स्टार पर मेजबान की भूमिका के रूप में अपने अभिनय के क्षेत्र में भी शुरुआत की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493