नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे की ओर से चुने 60 पहलवानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उत्तराखंड के सुंदर शहर नैनीताल की पहाड़ियों में कर रहा है।
यह प्रशिक्षण शिविर पहली जून से शुरू होगा और 30 तारीख तक चलेगा। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की सचिव रेखा यादव ने इसकी जानकारी दी।
रेखा ने कहा, “कुमाऊं गढ़वाल में स्थित नैनीताल समुद्र तल से 1938 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थान पर प्रशिक्षण करने से हमारे पहलवानों को लाभ मिलेगा। पहलवानों को प्रशिक्षण देने के लिए हमने चार अनुभवी कुश्ती प्रशिक्षको को इसकी जिम्मेदारी दी है, जिसमें रविंद्र कुमार मिश्रा (डीएलडब्ल्यू), संदीप कुमार (उत्तर मध्य रेलवे), शोकिंदर तोमर (उत्तर रेलवे), कृपाशंकर (पश्चिम रेलवे) शामिल है।”
रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) के खेल अधिकारी संजय ओहलान कुमार ने कहा की इस ऊंचाई पर प्रशिक्षण के लिए नेनीताल सही जगह है। इससे रेलवे अपने पहलवानों में ‘ऑक्सीडेटिव एंजाइम’ की क्षमता में वृद्धि करना चाहता है, वहीं संवर्धित मांसपेशी ऊर्जा की दक्षता को बढ़ाना हमारा मकसद है। इससे सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप-2017 में रेलवे के पहलवानों का प्रदर्शन बेहतर होगा।
भारतीय रेलवे के कोच शोकेंदर तोमर (अर्जुन पुरस्कार विजेता) के अनुसार 1800 से 2300 मीटर की ऊंचाई पर अभ्यास करने से टीम को अच्छा फायदा मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में, ऑक्सीजन कम होता है इसलिए व्यायाम के बाद थकान और बेहतर सुधार के लिए अधिक समय लगता है। इससे बाद में समुद्र तल पर आपका प्रदर्शन बेहतर होता है।
रेखा ने कहा, “भारतीय रेलवे कई वर्षो से राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीत रही है। पिछले वर्ष भी रेलवे के पहलवानों ने तीनो शैलीयो में चैम्पियनशिप जीती थी। भारतीय रेलवे के पहलवानों पर हमें गर्व है। वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पहलवानों को तैयार किया जा रहा है, ताकि इंदौर में आयोजित इसी वर्ष सीनियर नेशनल चेम्पियनशिप में भारतीय रेलवे एक बार फिर विजेता बने।”
dharmpath.com dharmpath