द वीकेंड के गीतों पर गोमेज ने किया डांस

टोरंटो, 29 मई (आईएएनएस)। गायिका सेलेना गोमेज ने ‘स्टारबॉय : लेजेंड ऑफ द फॉल टूर’ में अपने प्रेमी और गायक द वीकेंड को सहयोग दिया। लाइव प्रस्तुति के दौरान गोमेज डांस करतीं और गीत पर अपने होंठ हिलाती नजर आईं।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, वीडियो प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई, वहीं गोमेज को वीकेंड के गीतों पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने इस शो का आनंद लिया, क्योंकि शुक्रवार रात कार्यक्रम में वह डांस करते रहना चाहती थीं।

वीकेंड ने भी यहां ओटावा, मॉन्ट्रियल और क्यूबेक सिटी में जाने से पहले शनिवार को प्रस्तुति दी।

इस बीच गोमेज ने रेडियो पर पुष्टि की है कि वह किसी को डेट कर रही हैं, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493