लंदन, 29 मई (आईएएनएस)। टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक ग्रिमशॉ का कहना है कि जब अभिनेता क्रिस प्रैट उनके रेडियो शो पर बतौर मेहमान आए तो वह उनके कायल हो गए।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉ यूके’ के मुताबिक, पिछले महीने जब प्रैट शो पर आए तो ग्रिमशॉ हक्के बक्के रह गए।
यह पूछने पर कि क्या वह कभी किसी से बहुत प्रभावित हुए हैं तो इसके जवाब में ग्रिमशॉ ने ‘हीट’ पत्रिका को बताया, “हाल ही में मेरे शो पर क्रिस प्रैट आए थे। जब वह आए तो मैंने सोचा कि हे भगवान, ये तो बहुत हैंडसम हैं। वह असल में मूवी स्टार की तरह दिखते हैं और मैं उनसे इतना अभिभूत था कि एक मैंने एक ही गाना दो बार प्ले किया। मैं प्राट से मिलने के बाद उनका दीवाना हो गया हूं।”
dharmpath.com dharmpath