जे जे के बॉडीगार्ड ने लियाम पेन को धक्का दिया

लंदन, 29 मई (आईएएनएस)। गायक लियाम पेन ने बताया कि जब उन्होंने रैपर जे जे से मुलाकात करने की कोशिश की, तो उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें धक्का दे दिया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पेन ने ‘द ग्राहम नॉर्टन शो’ में एक मेजबान के रूप में कहा कि एक बार न्यूयॉर्क के मीडिया कार्यक्रम में उन्होंने रैपर से दोस्ती करने की कोशिश की थी।

ब्रिटिश रॉक बैंड वन डायरेक्शन से संबद्ध पेन ने कहा, “मैं उनसे बात करना चाहता था, लेकिन आप जे जे से बात नहीं कर सकते थे। आपको इसकी अनुमति नहीं है।”

उन्होंने कहा, “उनके बॉडीगार्ड ने मुझे धक्का दिया और मैं कमरे से चला गया। बहुत अजीब पल था।”

पेन ने उसी पार्टी में रैपर पी डीडी से भी मिलने की कोशिश की। उनकी किस्मत शायद अच्छी नहीं थी। डीडी ने पेन से हाथ तो मिलाया, मगर वह इस तरह हंसे कि पेन को बहुत बुरा लगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493