पेरिस में प्रतिबंधित हो सकता है अश्वेत नारीवादी महोत्सव

पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो ने अश्वेत नारीवादी महोत्सव पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही है क्योंकि इसमें श्वेत लोग शामिल नहीं हो पाते हैं।

बीबीसी के मुताबिक, नायनसपो महोत्सव जडुली में होने वाला है, जो नारीवादी महोत्सव के तौर पर जाना जाता है और कार्यक्रम की 80 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं।

कार्यक्रम में किसी भी लिंग के अश्वेत लोग आयोजन स्थल के हर भाग में आ जा सकते हैं, जबकि तीसरा हिस्सा सभी की आवाजाही के लिए खुला होता है।

हिडाल्गो ने रविवार को ट्वीट किया कि वह इस भेदभाव के लिए आयोजकों पर मुकदमा चलाने का अधिकार रखती हैं।

बीबीसी के अनुसार, कुछ फ्रांसीसी नस्ल-विरोधी संगठनों ने इस महोत्सव की निंदा की है।

पिछले हफ्ते नेशनल फ्रंट पार्टी के क्षेत्रीय प्रमुख ने हिडाल्गो को स्पष्ट रूप से नस्लवादी कार्यक्रम होने की बात की व्याख्या करने की चुनौती दी थी।

आयोजकों ने कहा कि उन्हें गलत खबरों और अभियान के जरिए निशाना बनाया जा रहा है और वे कुछ नस्ल विरोधी संगठनों द्वारा इन बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से दुखी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493