पाकिस्तान के साथ एक द्विपक्षीय सीरीज के खिलाफ नहीं :बीसीसीआई

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने सोमवार को कहा कि अगर सरकार की सहमति होती है, तो पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव है।

एक समाचार चैनल को दिए बयान में चौैधरी ने यह बात कही।

चौधरी ने कहा, “हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सब कुछ सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।”

उन्होंने कहा, “सरकार की अनुमति के बगैर पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है।”

पिछली बार पाकिस्तान और भारत के बीच दिसम्बर, 2012 में द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन हुआ था। इस श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आई थी और दोनों टीमों के बीच तीन वनडे सीरीज और दो टी-20 सीरीज खेली गईं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493