महिला क्रिकेट : आस्ट्रेलिया की नजर 7वें विश्व कप पर

सिडनी, 29 मई (आईएएनएस)। रिकार्ड छह बार विश्व कप का खिताब जीतने वाली आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम अगले महीने होने वाले विश्व कप में सातवीं बार इसे नाम करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

टीम इस बरा नई कप्तान मेग लेनिंग के नेतृत्व में विश्व कप में उतरेगी। 2013 में विश्व कप जीतने वाली टीम की लेनिंग हिस्सा थीं। मौजूदा टीम में उस विश्व कप टीम की सात खिलाड़ी शामिल हैं।

लेनिग का कहना है कि पहले जो खिलाड़ी देश के लिए जो कारनामा कर चुके हैं उनसे सीखने का यह अच्छा मौका है।

क्रिकइंफो ने लेनिंग के हवाले से लिखा है, “यह उन लोगों से सीखने का बहुत अच्छा मौका है जो पहले यह कारनामा कर चुके हैं। हम उन लोगों से मिलने को उत्साहित हैं जो ऐसा कर चुके हैं। क्योंकि विश्व कप काफी विशेष है।”

उन्होंने अपनी टीम के बारे में कहा, “हमारी टीम लंबे समय से काफी सफल रही है। हम एक टीम के नाते अपनी तरह आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहेंगे। हम जानते हैं यह विश्व कप काफी मुश्किल होगा।”

उन्होंने कहा, “लेकिन हम मौके के लिए तैयार हैं। हम आस्टेलिया में कुछ दिन अभ्यास करेंगे और फिर इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे और विश्व कप की तैयारी करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493