‘इस सत्र में मेसी से बेहतर हैं रोनाल्डो’

रियो डी जनेरियो, 29 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो ने पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस सत्र में अर्जेटीना के लियोनेल मेसी से बेहतर बताया है।

उनका कहना है कि इस साल फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी के अवार्ड के लिए वह रोनाल्डो को मेसी से ऊपर तरजीह देंगे।

फॉक्स स्पोर्ट्स ने पूर्व ब्राजीलियाई खिलाड़ी के हवाले से लिखा है, “इस साल मैं अवार्ड के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को चुनूंगा।”

उन्होंने कहा, “पिछले दो साल में वह शानदार खेले हैं उनके आंकड़ों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चार बार फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का अवार्ड जीता है। उन्होंने इस सत्र में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलते हुए 45 मैचों में 40 गोल किए हैं और 12 गोल करने में मदद की है।

वहीं मेसी ने एक और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते हुए पांच बार अवाडऱ् पर कब्जा जमाया है। उन्होंने 54 मैचों में 52 गोल किए हैं और 19 गोल करने में मदद की है।

मेड्रिड ने इस साल का स्पेनिश लीग का खिताब अपने नाम किया। वह यूईएफए चैम्पियंस लीग के फाइनल में इटली के विजेता क्लब जुवेंतस से शनिवार को भिड़ेगा। बार्सिलोना ने इस बार कोपा डेल रे और स्पेनिश सुपर कप अपने नाम किया है।

ब्राजीलियाई खिलाड़ी रोनाल्डो ने कहा, “मैं मेसी को गेंद से साथ देखना पसंद करता हूं। वह गोल करते हैं और शानदार खेलते हैं। दोनों खिलाड़ी शानदार हैं, लेकिन इन दोनों की तुलना करना काफी मुश्किल है। दोनों खिलाड़ी सम्मान के हकदार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493