बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। चीन के मादक पदार्थ रोधी अभियानों से संबंधित अधिकारियों ने अपने फिलीपींस समकक्षों द्वारा किए जाने वाले अभियानों को पूर्ण सहयोग देने की पेशकश की है।
दोनों देशों के एक संयुक्त अभियान में 604 किलोग्राम मादक पदार्थ मेथेमफेटेमाइन जब्त किए जाने के बाद यह पेशकश की गई।
एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल नार्कोटिक्स कंट्रोल कमीशन ऑफ चाइना (एनएनसीसी) के प्रवक्ता ने इस अभियान को दोनों देशों के बीच सहयोग की प्रमुख जीत करार दिया, जो अक्टूबर में मादक पदार्थो से संबंधित अपराधों से निपटने के लिए हुए द्विपक्षीय समझौते को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
यह छापे सीमा पार तस्करों के एक नेटवर्क के 13 सदस्यों के गिरफ्तार होने के साथ समाप्त हो गए हैं।
चीनी अधिकारियों द्वारा अपने फिलीपींस समकक्षों को सूचित करने के बाद 12 मई को चीन के शियामेन शहर में 12 संदिग्धों और 26 मई को फिलीपींस के वैलेनजुएला से एक संदिग्ध को मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया।
dharmpath.com dharmpath