देश के शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 81 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 81.07 अंकों की तेजी के साथ 31,109.28 पर और निफ्टी 9.80 अंक की तेजी के साथ 9,604.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.83 अंकों की गिरावट के साथ 30,944.38 पर खुला और 81.07 अंकों या 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 31,109.28 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,214.39 के ऊपरी और 30,869.90 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी (3.29 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलिवर (3.07 फीसदी), पॉवरग्रिड (2.76 फीसदी), सिप्ला (2.55 फीसदी) और आईटीसी (2.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा (11.56 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (5.38 फीसदी), आईसीआईसीआई (2.16 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (1.40 फीसदी) और इंफोसिस (1.09 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 150.00 अंकों की गिरावट के साथ 14,369.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 231.13 अंकों की गिरावट के साथ 14,855.13 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.05 अंकों की गिरावट के साथ सुबह 9,560.05 पर खुला और 9.80 अंकों या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 9,604.90 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,637.75 के ऊपरी और 9,547.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से चार में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.55 फीसदी), ऑटो (0.30 फीसदी), ऊर्जा (0.20 फीसदी) व उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.10 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रूप से रियल्टी (4.39 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.75 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.27 फीसदी), बिजली (1.15 फीसदी) और औद्योगिक (1.06 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 860 शेयरों में तेजी और 1,798 में गिरावट रही, जबकि 193 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493