पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा और कनाडा के पुरुष टेनिस खिलाड़ी मिलोस राओनिक साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
वहीं चेक गणराज्य की महिला खिलाड़ी कैरोलिना वोज्नियास्की ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है, लेकिन फ्रांस के पुरुष खिलाड़ी जाइल्स सिमोन उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
मुगुरुजा ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में इटली की फ्रांसेस्का शियावोन को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं वोज्नियास्की को दूसरे दौर में पहुंचने के लिए थोड़ी मुश्किल हुई। उन्हें आस्ट्रेलिया की जैमी फोरलिस ने अच्छी टक्कर दी लेकिन डेनमार्क कि खिलाड़ी 6-4, 3-6, 6-2 से जीतने में कामयाब रहीं।
मुगुरुजा दूसरे दौर में इस्टोनिया की एनेट कोंटाविएट से भिडेंगी।
पुरुष एकल वर्ग में 31 विश्व वरीयता प्राप्त फ्रांस के सिमोन को 63वीं वरीय जॉर्जिया निकोलोज बासिलश्वीली ने मात दी। निकोलोज ने सिमोन को 6-1, 2-6, 4-6, 1-6 से मात दी।
पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त राओनिक ने बेल्जियम के स्टीव डारकिस को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
ब्रिटेन के अल्जैज बेडेने ने भी अमेरिका के रयान हैरिसन को मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। ब्रिटिश खिलाड़ी ने अमेरिकी खिलाड़ी को 6-4, 6-0, 3-6, 6-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath