फ्रेंच ओपन : जोकोविक, नडाल ने अगले दौर में कदम रखा (लीड-1)

पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। अपने नए कोच आंद्रे आगासी के मार्गदर्शन में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने सोमवार को विजयी आगाज करते हुए ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट-फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

इसके अलावा, अपने करियर का 10वां फ्रेंच ओपन खिताब को जीतने के लक्ष्य से स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने भी पुरुष एकल वर्ग पहले दौर में जीत हासिल की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त जोकोविक ने पहले दौर में स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स को 6-3 , 6-4, 6-2 से मात दी। दूसरे दौर में जोकोविक का सामना उनके हमवतन जेंको तिप्सारेविक या पुर्तगाल के जोआओ सोउसा के बीच होने वाले मैच के विजेता खिलाड़ी से होगा।

टेनिस कोर्ट पर उतरे चौथी विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने फ्रांस के बेनोइट पीयरे को 6-1, 6-4, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में कदम रखा। दूसरे दौर में उनका सामना नीदरलैंड्स के रोबिन हासे से होगा।

अपने पहले फ्रेंच ओपन खिताब को जीतने के लिए उत्सुक शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493