नीरज पांडे का एजेंडा ‘झूठा कहीं का’ नहीं

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता नीरज पांडे और शीतल भाटिया के प्रवक्ता ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह ‘झूठा कहीं का’ नामक फिल्म पर काम कर रहे हैं।

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता नीरज पांडे और शीतल भाटिया के प्रवक्ता ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह ‘झूठा कहीं का’ नामक फिल्म पर काम कर रहे हैं।

खबर थी कि कार्तिक आर्यन और मनोज बाजपेयी को इस हास्यस्पद फिल्म के लिए चुना गया है, लेकिन फिल्मकार इस बात से चौंक गए।

प्लेन सी स्टूडियो/फ्राइडे फिल्मवर्कस के प्रवक्ता ने बताया, “हम वर्तमान में ‘टॉइलेट – एक प्रेम कथा’ के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं और जल्द ही ‘अय्यारी’ के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेंगे।”

पांडे ‘अय्यारी’ का निर्देशन कर रहे और भाटिया ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ के निर्माण में व्यस्त हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493