मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिद्धिमा तिवारी अपने एक प्रशंसक के हाथ पर अपने नाम का टैटू बना देखकर हैरान रह गईं और उन्हें यह देखकर बेहद खुशी हुई।
फिलहाल टीवी शो ‘गुलाम’ में मालदावली के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री शो के सेट पर ऋषभ मित्तल नाम के अपने एक प्रशंसक से मिलीं।
रिद्धिमा ने अपने बयान में कहा, “यह जानकर अच्छा लगा कि दर्शक मेरे किरदार मालदावली को पसंद कर रहे हैं और सराह रहे हैं। विशेष रूप से इस किरदार के कारण मेरे कई पुरुष प्रशंसक बने हैं।”
अभिनेत्री के मुताबिक, “उसके हाथ पर मैं अपना नाम देखकर हैरान और अवाक रह गई, अक्सर लोग अपने करीबी शख्स के नाम का ही स्थायी टैटू बनवाते हैं। इस बात ने मेरे दिल को छू लिया।”
रिद्धिमा अपने इस प्रशंसक से मिलकर बेहद खुश हुईं और उन्होंने उसके लिए लंच भी मंगाया।
लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो ‘गुलाम’ में परम सिंह और विकास मानाक्ताला भी हैं।
dharmpath.com dharmpath