अफगानिस्तान : हवाई हमले में 7 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 30 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में मंगलवार को एक तालिबानी ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए हमले में तालिबान के कमांडर सहित सात आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिले के गवर्नर नसरुदीन नाजरी के हवाले से बताया, “खुफिया रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने दश्त-ए-अर्ची जिले के मुल्ला काली क्षेत्र में सुबह तालिबान के ठिकाने पर हमला कर दिया। मरने वालों में कुख्यात कमांडर मुल्ला इस्माइल भी शामिल है।”

उन्होंने बताया कि इस्माइल दश्त-ए-अर्ची और पड़ोसी इलाके चारदरा में तालिबानी लड़ाकों का नेतृत्व करता था।

इस्माइल की मौत कुंदुज, बंगलान और तखार प्रांत के सशस्त्र विद्रोहियों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

तालिबान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493