क्वीटो, 30 मई (आईएएनएस)। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने विकिलीक्स संस्थापक जुलियन असांज से देश की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करने का आग्रह किया है।
असांज ने 2012 से लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोरेने ने सोमवार को कहा, “उन्हें (असांज) को उन परिस्थितियों का सम्मान करना चाहिए, जिनमें वह इस समय है। वह इक्वाडोर की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करें और ना ही मित्र देशों की राजनीति में हस्तक्षेप करें।”
मोरेना ने 24 मई को देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने पिछले सप्ताह ट्वीट कर कहा था, “इक्वाडोर के लोगों को भरोसा रखना चाहिए कि यदि विकिलिक्स को इक्वाडोर में भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिल गए तो उन्हें प्रकाशित किया जाएगा।”
इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने असांज को लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण दी थी। मोरेनो ने कहा कि वह समान नीति को बनाए रखेंगे।
मोरेनो ने कहा, “इक्वाडोर इंसानी जिंदगी की कद्र करता है। इसलिए उसने असांज को दूतावास में शरण दी हुई है।”
साल 2010 में विकिलीक्स ने अमेरिका की गोपनीय फाइलों को प्रकाशित किया था। अमेरिका उन पर जासूसी का मामला चलाना चाहता है।
यौन दुष्कर्म के आरोपों में स्वीडन भी असांज के प्रत्यर्पण की कोशिश में था लेकिन 19 मई को स्वीडन में इस मामले को बंद कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath