फ्रेंच ओपन : उलटफेर का शिकार कोंटा, किर्गियोस जीते

पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पहले दौर में ही ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।

वहीं, आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी निक किर्गियोस ने पहले दौर में जीत हासिल की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त कोंटा को ताईवान की टेनिस खिलाड़ी सीह-सुवेई ने मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

महिला एकल वर्ग के पहले दौर में 101वीं विश्व वरीयता प्राप्त वेई ने कोंटा को 1-6, 7-6 (7-2), 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा है।

इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में 19वीं विश्व वरीयता प्राप्त किर्गियोस ने जर्मनी के खिलाड़ी फिलिप कोलश्रेबर को 6-3, 7-6(7-4), 6-3 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493