मोगादिशू, 30 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी कॉनट्रैक्टिंग कंपनी बैनक्रॉफ्ट से किराए पर लिया गया एक छोटा विमान मंगलवार को मोगादिशू हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एडेन एड्डे हवाईअड्डे के एक सूत्र ने बताया कि विमान में सवार यात्री बचा लिए गए, लेकिन घटना से हवाईअड्डे पर उड़ानें प्रभावित हुईं।
सूत्र ने कहा, “लैंडिंग गियर फेल होने के कारण यह घटना हुई।” उसने कहा कि विमान को उतारने के प्रयास के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बैनक्रॉफ्ट कंपनी सोमालिया में अफ्रीकी संघ मिशन के लिए प्रशिक्षण और साजो-सामान उपलब्ध कराती है।
dharmpath.com dharmpath