लंदन, 30 मई (आईएएनएस)। आर्सेनल क्लब ने अपने मुख्य कोच आर्सेने वेंगर के करार में विस्तार किया है। उनका करार दो साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब में अपने भविष्य पर फैसला लेने के लिए वेंगर ने आर्सेनल के मालिक स्टान क्रोएंके से सोमवार को मुलाकात की थी। इसके बाद इसका फैसला लेना मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने वाले निदेशकों की जिम्मेदारी थी।
आर्सेनल के साथ अपने करार में विस्तार की घोषणा वेंगर आधिकारिक रूप से बुधवार को कर सकते हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के इस सीजन में पांचवें स्थान पर रही आर्सेनल टीम ने चेल्सी को मात देकर एफए कप का खिताब जीता।
उल्लेखनीय है कि चेल्सी ने इस साल इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath