अपने अंदर की ताकत को पहचानना जरूरी : ताहिर शब्बीर (साक्षात्कार)

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। शाहरुख खान की ‘फैन’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ताहिर शब्बीर ने कम समय में ही फिल्म उद्योग में अपनी मजबूत जगह बनाई है। ताहिर ‘हनुमान द दमदार’ फिल्म के जरिए निर्माता के तौर पर अपनी पारी शुरू कर रहे हैं और वह मानते हैं कि उनकी फिल्म नई पीढ़ी को सरल अंदाज में भारतीय संस्कृति को जानने का मौका देगी।

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। शाहरुख खान की ‘फैन’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ताहिर शब्बीर ने कम समय में ही फिल्म उद्योग में अपनी मजबूत जगह बनाई है। ताहिर ‘हनुमान द दमदार’ फिल्म के जरिए निर्माता के तौर पर अपनी पारी शुरू कर रहे हैं और वह मानते हैं कि उनकी फिल्म नई पीढ़ी को सरल अंदाज में भारतीय संस्कृति को जानने का मौका देगी।

एनिमेटेड फिल्म ‘हनुमान द दमदार’ दो जून को रिलीज होने वाली हैं। सलमान खान, रवीना टंडन, जावेद अख्तर जैसे कलाकारों की आवाज से सजी यह फिल्म काफी समय से चर्चा में हैं।

फिल्म के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली आए ताहिर ने आईएएनएस के साथ टेलीफोन पर एक विशेष बातचीत में कहा, “इस फिल्म में एक बहुत ही मजबूत संदेश दिया गया है कि आपको उड़ने के लिए पंखों की जरूरत नहीं मन के पंख की जरूरत है। हनुमान खुद बचपन में अपनी शक्तियों से परिचित नहीं थे, एक घटना ने उन्हें उनकी शक्तियों का परिचय कराया था। इसी तरह हम सभी में कोई न कोई ताकत छिपी है, जिसे हमें पहचानने और बाहर निकालने की जरूरत है। हमने इस फिल्म में यही संदेश दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सभी हनुमान के किरदार से परिचित हैं, लेकिन मैं मानता हूं कि आजकल की व्यस्त जीवनशैली में आजकल की नई पीढ़ी के पास धर्म, संस्कृति और परंपराओं को अधिक विस्तार से जानने का आसान माध्यम नहीं है। इस तरह की एनिमेटेड फिल्में बच्चों के लिए अपनी संस्कृति को जानने का एक बेहतरीन जरिया हैं। युवा पीढ़ी और बच्चे अपनी संस्कृति से रूबरू हो सकें, हमने अपनी इस फिल्म को इसी लक्ष्य के साथ बनाया है।”

फिल्म में मकरंद देशपांडे, कुणाल खेमू, चंकी पांडे और विनय पाठक की आवाज भी सुनने को मिलेगी।

देश में बाल फिल्मों खासकर एनिमेटेड फिल्मों का बाजार कमाई के लिहाज से खास अच्छा नहीं माना जाता है, क्या ताहिर के मन में इस तरह की आशंका आई, इस पर उन्होंने कहा, “हमारे यहां ऐसी फिल्मों का बाजार है ही नहीं। मैंने और आशुतोष (फिल्म निर्माता) ने जब इस बारे में फिल्म बनाने का सोचा तो जाहिर है हमें भी ऐसी आशंकाओं का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद हम इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे क्यूंकि हमारा विश्वास था कि इसे लोग जरूर पसंद करेंगे।”

फिल्म की खासियत के सवाल पर ताहिर ने कहा, “इस फिल्म के पात्रों को आवाज देने वाले लोगों में सलमान खान, जावेद अख्तर, रवीना टंडन, चंकी पांडे जैसे जाने-माने लोग शामिल हैं, जिसने लोगों के मन में फिल्म को लेकर कौतूहूल पैदा किया है। इतने सारे सितारों को एक साथ किसी फिल्म में मौजूदगी अपने आप में खास है।”

‘नाम शबाना’ में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले ताहिर ने निर्माण क्षेत्र में भी कदम रखा है। ताहिर ने अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में बताया, “मैं इस समय एक निर्माता के तौर पर तीन फिल्मों पर काम कर रहा हूं, जिसमें एक फिल्म की पटकथा प्रेम कहानी और दूसरी एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। मैं एक तेलुगू फिल्म भी कर रहा हूं। इसके अलावा तीन और फिल्में हैं, जिनमें मैं अभिनय करता नजर आऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493