ब्रासीलिया, 31 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह राष्ट्रपति मिशेल टेमर से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूछताछ करे।
टेमर के पास निजी रूप से पेश होकर जवाब देने के बजाए प्रश्नों का लिखित जवाब देने का विकल्प है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सर्वोच्च न्यायालय टेमर के भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहा है। ऐसा संदेह है कि टेमर ने रिश्वत ली और न्याय प्रक्रिया में बाधा पहुंचाई।
न्यायालय के मंगलवार को सुनाए फैसले में संघीय पुलिस द्वारा टेमर से पूछताछ की तारीख का खुलासा नहीं किया गया।
हालांकि, टेमर ने किसी भी तरह के आरोपों से इनकार किया है और राष्ट्रपति पद पर बने रहने की प्रतिबद्धता जताई है।
dharmpath.com dharmpath