संघ के सर्वे में भाजपा को बहुमत नहीं…

img1140514007_1_1नई दिल्ली। टीवी चैनलों के एक्जिट पोल के नतीजों से बेहद खुश नजर आ रही भाजपा को आरएसएस के एक्जिट पोल से करारा झटका लगा है। सर्वे के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को इस चुनाव में बहुमत नहीं मिल रहा है। रिडिफ डॉट कॉम पर छपे इस सर्वे में राजग बहुमत से 13 सीट दूर रह जाएगा। इस चुनाव में भाजपा को 226 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जबकि सहयोगी 33 सीटों पर चुनाव जीत सकते हैं। 

भले ही टीवी चैनलों के सर्वे चुनाव में भाजपा की सरकार बनने की ओर इशारा कर रहे हो पर संघ द्वारा किए गए इस सर्वे को वास्तविकता के करीब बताया जा रहा है और इसके बाद भाजपा तथा संघ नेताओं की हलचल बढ़ गई है।
भाजपा नेता भी लगातार कह रहे हैं कि हम राजनीतिक छूआछूत में विश्वास नहीं रखते हैं। चुनाव नतीजों के बाद भी जो भी पार्टी चाहे हमारे साथ आ सकती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493