लीसेस्टर, 31 मई (आईएएनएस)। लीसेस्टर सिटी फुटबाल क्लब के फारवर्ड रियाद माहरेज ने क्लब को छोड़ने की घोषणा कर दी है। इस सीजन में क्लब के लिए मारजे ने 48 मैच खेले हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2014 में माहरेज ने फ्रेंच क्लब ले हावरे से 400,000 पाउंड में लीसेस्टर क्लब में कदम रखा था।
लीसेस्टर के 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने चेयरमैन के साथ चर्चा के बाद क्लब में एक और सीजन तक रहने के लिए सहमति जताई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह बेहद महत्वाकांक्षी हैं और उन्होंने क्लब को कहा था कि वह अब जाना चाहते हैं। ॉ
एक बयान में माहरेज ने कहा, “क्लब के लिए मेरे दिल में सम्मान है और मैं इसके प्रति पूरी तरह से ईमानदार और पारदर्शी रहना चाहता हूं। मैंने क्लब को बता दिया है कि मुझे लगता है कि अब मेरे जाने का समय आ गया है।”
माहरेज ने कहा, “पिछले साल गर्मियों में मैंने चेयरमैन से चर्चा हुई थी और मैंने एक साल और क्लब में रहने पर सहमति जता दी थी। मैंने लीसेस्टर में अपने सबसे शानदार चार सीजन बिताए हैं।”
dharmpath.com dharmpath