हॉलीवुड की 2 नई फिल्मों में नजर आ सकती हैं प्रियंका

लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ भारत में अभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी बाकी है।

लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ भारत में अभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी बाकी है।

इस बीच प्रियंका से दो फिल्मों ‘ए किड लाइक जेक’ और ‘इजन्ट इट रोमाटिक’ में काम करने को लेकर बातचीत चल रही है।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्रियंका जून में फिल्म ‘ए किड लाइक जेक’ की शूटिंग करेंगी और फिर टेलीविजन श्रृंखला ‘क्वांटिको’ की शूटिंग शुरू करने से पहले तुरंत बाद ही ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ की शूटिंग शुरू कर देगी।

प्रियंका ने अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493