‘टोटल धमाल’ पारिवारिक मनोरंजक फिल्म : इंद्र कुमार

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त ने ‘धमाल’ श्रृंखला की अगली कड़ी ‘टोटल धमाल’ से इसकी ‘वयस्क सामग्री’ के कारण किनारा कर लिया है लेकिन फिल्म निर्माता इंद्र कुमार का कहना है कि यह काफी हद तक एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है।

कुमार ने एक बयान में कहा, “टोटल धमाल पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, यह धमाल और डबल धमाल की तरह है।”

संजय इससे पहले ‘धमाल’ और ‘डबल धमाल’ में काम कर चुके हैं लेकिन उन्होंने इस बार कुमार की इस फ्रैंचाइजी फिल्म से किनारा करने का फैसला कर लिया है।

कुमार ने कहा, “यह खबर सच है कि हमने संजू को फिल्म का हिस्सा बनाया था लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि रितेश इस सुपरहिट फ्रेंजाइजी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और टोटल धमाल में कोई वयस्क सामग्री नहीं है।”

एक करीबी सूत्र ने बताया कि संजय का व्यस्त कार्यक्रम भी इस फिल्म से उनके अलह होने की वजहों में शामिल है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493