कोच तुशेल से अलग हुआ डार्टमंड क्लब

बर्लिन, 31 मई (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड और उनके मुख्य कोच थोमस तुशेल ने परस्पर सहमति जताते हुए अपनी साझेदारी को समाप्त करने का फैसला किया है।

जर्मनी के क्लब ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो साल तक क्लब में रहने के बाद तुशेल ने अब जर्मन लीग क्लब के कोच नहीं हैं। हालांकि, उनका करार जून, 2018 में समाप्त होना था।

डार्टमंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हांस-जोआचिम वाट्ज्के ने एक पत्र में कहा, “दुर्भाग्य से वर्तमान परिदृश्य में हमारे पास साझेदारी को बढ़ाने का कोई करार नहीं है।”

अधिकारी ने कहा, “इसीलिए, कई चर्चाओं के बाद हमने आखिरकार इस साझेदारी को समाप्त करने का फैसला किया।”

तुशेल साल 2015 में जुर्गेन क्लोप के स्थान पर डार्टमंड क्लब के कोच नियुक्त किए गए थे।

अधिकारी ने कहा कि तुशेल और उनके कोचिंग स्टाफ द्वारा की गई सेवा और प्रयास के लिए डार्टमंड उनका शुक्रगुजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493