‘काला’ खुद को साबित करने का सुनहरा मौका : साक्षी

चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी तमिल फिल्म ‘काला’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री साक्षी अग्रवाल का मानना है कि बड़ी फिल्म से खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।

सोनाक्षी ने आईएएनएस से कहा, “इस तरह की बड़ी परियोजना का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हालांकि, मैं छोटी भूमिका में हूं और मैं इस फिल्म के लिए उत्साहित हूं क्योंकि इस फिल्म ने न केवल नायिका बल्कि खुद को एक कलाकार के रूप में साबित करने का मौका दिया है।”

उन्होंने कहा, “मेरा करियर उस बिंदू पर पहुंच गया है, जहां किरदार के आकार से फर्क नहीं पड़ता है।”

वह सुपरस्टार के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, “मैं उनसे फोटो शूट पर मिली। प्रशंसक के रूप में मेरे लिए अद्भुत था और पहली बार मुलाकात के लिए उत्साहित भी थी।”

उनका कहना है कि इस भाग की शूटिंग चेन्नई के साथ-साथ मुंबई में होगी।

पिछले वर्ष ‘कबाली’ के बाद यह रंजीत और रजनीकांत की दूसरी फिल्म है।

धनुष द्वारा निर्मित ‘काला’ में हुमा कुरेशी, अंजली पाटिल और समुथिरकानी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493