पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। लातविया की टेनिस खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको ने बुधवार को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ओस्टापेंको ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में ओलम्पिक चैम्पियन प्योटरे रिको की मोनिका प्यूइग को हराया।
ओस्टापेंको ने एक घंटे तक चले मैच में प्यूइग को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
लातविया की ओस्टापेंको का सामना अब यूक्रेन की लेसिया सुरेंको से होगा। सुरेंको ने रूस की एकातेरीना मकारोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath