फुटबाल : अंडर-20 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड

जॉन्जू (दक्षिण कोरिया), 31 मई (आईएएनएस)। एडेमोला लुकमान के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड की अंडर-20 फुटबाल टीम ने बुधवार को दक्षिण कोरिया में जारी फीफा अंडर-20 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड ने अंतिम-16 दौर के मैच में कोस्टा रिका को 2-1 से मात दी।

जॉन्जू विश्व कप स्टेडियम में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में एवर्टन क्लब के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर लुकमान ने 35वें मिनट में पहला गोल दागकर इंग्लैंड का खाता खोला।

इसके बाद दूसरे हाफ में लुकमान ने ही 63वें मिनट में इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल किया और उसे 2-0 से बढ़त दिलाई। कोस्टा रिका के लिए 89वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल का अवसर चूक जाने वाले रेंडाल लील ने इसी मिनट में दूसरा अवसर पाकर गोल किया, लेकिन जीत के लिए यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ।

अंतत: इंग्लैंड ने 2-0 से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना गुरुवार को मेक्सिको या सेनेगल से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493