फुटबाल : एएफसी कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा बेंगलुरु एफसी

बेंगलुरू, 31 मई (आईएएनएस)। कप्तान सुनील छेत्री द्वारा किए गए गोल की बदौलत फुटबाल क्लब बेंगलुरु ने एएफसी कप में बुधवार को माजिया स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब को 1-0 से मात देकर टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में जगह बना ली।

बेंगलुरु को नॉकआउट दौर में जाने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत की जरूरत थी।

पांच मैचों में नौ अंकों के कारण बेंगलुरु को इस मैच में हर हाल में 12 अंकों वाले माजिया के ऊपर जीत की दरकार थी। बेंगलुरु का मालदीव के क्लब के खिलाफ रिकार्ड अच्छा है।

सुनील छेत्री ने पहले हाफ में टीम द्वारा किए गए खराब प्रदर्शन से बाहर निकलते हुए 57वें मिनट में गोल दागा। माजिया के पास गोल करने का मौका था लेकिन वह उसे भुना नहीं पाया। उन्हें नॉकआउट दौर में जाने के लिए ड्रॉ की ही जरूरत थी।

चोट से वापसी कर रहे छेत्री पहले हाफ में अपने रंग में नहीं थे हालांकि उनके विपक्षी खिलाड़ी असदुल्लाह अब्दुल्ला ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया।

अब्दुल्ला ने 17वें मिनट में गोल कर दिया होता लेकिन वह असफल रहे। 33 मिनट में माजिया के पास गोल का मौका था लेकिन अमरिंदर सिंह ने गोल नहीं होने दिया।

दूसरे हाफ में बेंगलुरु ने बेहतर प्रदर्शन किया और जीत हासिल करते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493