लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता केविन हार्ट ऑस्कर की मेजबानी करना चाहते हैं।
हार्ट ने वेबसाइट वेराइटी को बताया, “मैं अपने करियर में यह करना चाहता हूं। यह कहना बहुत अच्छा रहेगा कि मैंने ऑस्कर की मेजबानी की है।”
हार्ट कहते हैं, “मुझे विश्वास है कि जब सही समय आएगा तो मैं यह भी करूंगा। मैं कहीं नहीं जा रहूं, ऑस्कर कहीं नहीं जा रहे हैं। जब होना होगा ये भी हो जाएगा।”
यदि केविन को ऑस्कर की मेजबानी करने का अवसर मिलता है तो वह स्टीवी मार्टिन, बिली क्रिस्टल, क्रिस रॉक और वूपी गोल्डबर्ग जैसे दिग्गजों की सूची में शूमार हो जाएंगे, जिन्होंने ऑस्कर की मेजबानी की है।
dharmpath.com dharmpath