पत्रकारों की हेल्थ केयर सोसायटी को नेता प्रतिपक्ष ने दिया एक माह का वेतन

10269371_10152138711079422_2206196615791075505_nभोपाल : सोसायटी फॉर जर्नलिस्ट हेल्थ केयर का बैंक एकाउन्ट एसबींआईं क़ी नर्मदा भवन शाखा मे खुल गया है और जैसा की मध्यप्रदेश विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे जी ने इच्छा जताई थी कि वह सोसायटी मे पहला डोनेशन अपनी एक माह की सैलरी देन चाहते हैं. कटारेजी ने अपना वादा आज 14 मई को पूरा किया और हमे 27 हज़ार रूपए का चेक दिया. इस कोष का उपयोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इसी उद्धेश्य को लेकर इस समिति का गठन किया गया है। नेता प्रतिपक्ष श्री कटारे से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में समिति के अध्यक्ष केके अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष मृगेन्द्रसिंह, कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन तथा सहसचिव पवन देवलिया और वरिष्ट सदस्य पत्रकार दीपक तिवारी एवं राजेश सिरोठिया शामिल थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493