कृष्णा की भूमिका निभाने को लेकर अभिषेक निगम उत्साहित

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। बाल कलाकार अभिषेक निगम आगामी धारावाहिक ‘परमवतार श्री कृष्ण’ में कृष्णा की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं।

अभिषेक ने कहा, “जिंदगी मेरे लिए चक्र की तरह है। मैं स्कूल में भगवान कृष्ण के रूप में तैयार हो चुका हूं और अब मैं यह भूमिका निभाऊंगा। मैं उस समय बहुत उत्साहित हुआ जब चैनल एंड टीवी से मुझे यह बताने के लिए फोन आया कि मुझे इस भूमिका के लिए चुना गया है।”

‘परमवतार श्री कृष्ण’ में कृष्ण की यात्रा को दिखाया जाएगा।

टेलीविजन चैनल एंडटीवी के धारावाहिक में उनके जीवन के विभिन्न पहलू और लीलाओं के पीछे की विभिन्न कहानियां पेश की जाएंगी।

उन्होंने कहा, “मैंने इसके लिए 100 अन्य लोगों के साथ ऑडिशन दिया था, लेकिन भाग्य से अंत में यह भूमिका मुझे मिली। मैं और मेरा भाई सिद्धार्थ भी इसी पर अभ्यास करते हैं। कृष्णा एक सकारात्मक भूमिका है और सकारात्मकता से भूमिका निभाना अलग है। हमारी टीम को अलग तरह से दिखाए जाने की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493