हुमा कुरैशी ‘काला’ की तैयारी में जुटीं

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘काला’ से तमिल फिल्मोद्योग में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बताया कि वह धीरे-धीरे रजनीकांत अभिनीत फिल्म में अपनी भूमिका के रंग में रंग रही हैं।

इसमें वह एक मुस्लिम लड़की जरीना की भूमिका में हैं।

हुमा ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “‘काला’ की तैयारी में। धीरे-धीरे जरीना बन रही हूं। कड़ी मेहनत कर रही हूं।”

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग यहां 40 दिनों में होगी।

निमार्ताओं ने चेन्नई में मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती का निर्माण किया है, जहां फिल्म की शूटिंग होनी है।

धनुष द्वारा निर्मित ‘काला’ में रजनीकांत मलिन बस्ती के दबंग की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें रजनीकांत व हुमा कुरैशी के अलावा अंजली पाटील और समुथिरकानी की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493