अमृता प्रीतम की भूमिका निभाना चाहती हैं टिस्का

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह लेखिका-कवयित्री अमृता प्रीतम की भूमिका निभाना पसंद करेंगी।

टिस्का ने बुधवार को यहां लघु फिल्म ‘अमृता एंड मी’ की स्क्रीनिंग में कहा, “अमृता प्रीतम हमारी सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा है और अगर मुझे मौका मिला तो मैं पर्दे पर उनकी भूमिका निभाना पसंद करूंगी।”

फिल्म में श्रुति उल्फत ने अमृता प्रीतम की भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, “अमृता प्रीतम का किरदार वास्तव में आकर्षक है। हम सभी ने साहिर लुधियानवी (कवि) के साथ उनके संबंधों के बारे में सुना है, लेकिन इमरोज के साथ उनके रिश्ते के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते, वह उनके साथी थे इसलिए इमरोज के दृष्टिकोण से मुझे यह कहानी पसंद है।”

इसे खूबसूरत फिल्म करार देते हुए टिस्का फिल्म में कविता और पेंटिंग संयोजन को आश्चर्यजनक मानती हैं।

अभिनेता-फिल्म निर्माता सनी देओल की 2016 की ‘घायल वन्स अगैन’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री ने भविष्य परियोजनाओं के बताया।

उन्होंने कहा, “फिलहाल, मैं लघु फिल्म पर काम कर रही हूं। यह रोमांचक और पागल कर देने वाली फिल्म है। इसमें जाने-माने अभिनेता हैं लेकिन रिलीज होने तक यह दर्शकों के लिए चौंकने वाली बात होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493