नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस संघ (आईटीटीएफ) में एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाले धनराज चौधरी को एक बार फिर संघ के निदेशक मंडल का सदस्य चुना गया है।
चौधरी अब अगले चार साल तक इस पद पर बने रहेंगे।
भारतीय टेबल टेनिस संघ के पूर्व महासचिव चौधरी दूसरी बार आईटीटीएफ के निदेशक मंडल के सदस्य का कार्यभार संभालेंगे।
अधिकांश प्रतिनिधियों को निदेशक मंडल दूसरे कार्यकाल का अवसर मिला है। निदेशक मंडल के 32 सदस्यों में से सिर्फ दो नए सदस्य हैं। इसमें ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैम्पियन रयू सेउंगमिन और स्वीडन के जोर्गेन पर्सन का नाम शामिल है।
इस बीच, जर्मनी के थोमस वीकर्ट बेल्जियम के जीन मिशेल सेवे को हराकर एक बार फिर आईटीटीएफ के अध्यक्ष बन गए हैं। वह अब अगले चार साल तक इसी पद का कार्यभार संभालेंगे।
अधम सहारा के इस्तीफे के बाद थॉमस को 2014 में आईटीटीएफ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
dharmpath.com dharmpath