8,999 रुपये का यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन लांच

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। माइक्रोमैक्स के उपब्रांड यू टेलीवेंचर्स ने गुरुवार को किफायती स्मार्टफोन यूरेका ब्लैक लांच किया, जिसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। यह फिंगरप्रिट स्कैनर के साथ आता है।

उपभोक्ता फ्लिपकार्ट डॉट कॉम पर 5 जून की आधी रात से यू यूरैका ब्लैक स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

माइक्रोमैक्स इंफरेमेटिव्स के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शुभोदीप पाल ने बताया, “यूरेका ब्लैक के साथ हम एक ही उपकरण में बेजोड़ डिजाइन, स्टाइल और प्रदर्शन के तथ्यों को एक साथ ला रहे हैं।”

इस फोन में 1.4 गीगा हट्र्ज का क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। इसमें 4 जीबी का रैम, 32 जीबी का रोम और 3,000 एमएएच की बैटरी है।

इस डिवाइस में 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493