मैनचेस्टर युनाइटेड में रहना चाहते हैं इब्राहिमोविक : एजेंट

मैनचेस्टर, 1 जून (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के स्ट्राइकर ज्लातान इब्राहिमोविक अपने करार को बढ़ाने के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

हालांकि, इब्राहिमोविक को अन्य क्लबों से भी प्रस्ताव मिल रहे हैं। उनके एजेंट मीनो राइओला ने यह बात कही।

ब्रिटेन के रेडियो चैनल ‘टॉकस्पोर्ट’ को दिए एक बयान में राइओला ने कहा, “वह इंग्लैंड में रहना चाहते हैं और शीर्ष पर भी। अगर वह खुद को युनाइटेड के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में एक मानते हैं, तो यह क्या यह सही नहीं है?”

राइओला ने कहा, “वह अन्य क्लबों के लिए भी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।”

इब्राहिमोविक एक साल पहले फ्रांसीसी क्लब पेरिस सैंट जर्मेन से युनाइटेड में शामिल हुए थे। उन्होंने क्लब के लिए खेले गए 46 मैचों में 28 गोल दागे हैं। हालांकि, सीजन के अंत में वह चोटिल हो गए थे।

राइओला ने कहा कि इब्राहिमोविक अभी अपनी चोट से उबर रहे हैं और इसलिए, अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493