भाजपा शासन की सुगंध में दूरदर्शन के अधिकारी भी ढूंढ रहे अपने अच्छे दिन

10339731_676136572452494_9163193181976465135_nअनिल सिंह(भोपाल)- अधिकारी वर्ग भी समय और उसकी धार को देखकर काम करने का अभ्यस्त है.दूरदर्शन हमेशा से सरकारी चैनल माना जाता है.खबरों में उसकी हमेशा मौजूदा शासन का बखान रहता है,जिधर बम उधर हम की नीति पर अधिकारी वर्ग कार्य करने में सिद्धहस्त है,अब कुछ खुश्बू आते ही वह सतर्क हो गया है,आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिला,चुनाव की खबर लाइव देने के लिये दूरदर्शन भोपाल की मोबाइल वैन शाम को ही आ कर खड़ी हो गयी और सबसे पहले अंदर परिसर में जगह घेर कर खड़ी हो गयी,यह सब उन खबरों का असर है जिनमे केन्द्र की भाजपा सरकार बनने की सुगबुगाहट है.मौकापरस्त अधिकारियों ने भाँपते हुए अपनी सेटिंग शुरू कर दी है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493