फ्रेंच ओपन : वावरिका, निशिकोरी पहुंचे तीसरे दौर में

पेरिस, 1 जून (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका और जापान के केई निशिकोरी ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में वावरिंका ने यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव को हराया, वहीं निशिकोरी ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को मात दी।

साल 2015 में फ्रेंच ओपन जीतने वाले तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त वावरिंका ने दूसरे दौर में 89वीं विश्व वरीयता प्राप्त डोल्गोपोलोव को दो घंटे 34 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-6 (7-5), 7-5 से मात दी।

नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त निशिकोरी 2015 में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवार को दूसरे दौर में 74वीं वरीयता प्राप्त चार्डी को एक घंटे 57 मिनट के भीतर 6-3, 6-0, 7-6 (7-5) से हराया।

इसके अलावा, 33वीं वरीयता प्राप्त डेविड फेरर ने भी साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी फेरर ने अपने हमवतन और 36वीं वरीयता प्राप्त फेलिसियानो लोपेज को तीन घंटे 52 मिनट तक चले मैराथन मैच में 7-5, 3-6, 7-5, 6-4, 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493