कर चोरी के आरोपों से रोनाल्डो चिंतित नहीं

कार्डिफ, 1 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि वह अपने ऊपर लगे 1.68 करोड़ डॉलर की कर चोरी के आरोपों से बेफिक्र हैं।

वेबसाइट ईएसपीएनएफसी ने बुधवार को रोनाल्डो के हवाले से लिखा है, “मैं इसे लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हूं। यह सच है.. मुझे किसी तरह की चिंता नहीं है। मैं जानता हूं कि यह चीजें अच्छी चर्चा के साथ सुलझाई जा सकती हैं। इसलिए मैं बेफिक्र हूं।”

उन्होंने कहो, “मैं यह बात दिल से कह रहा हूं और कैमरे के सामने कह रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “जब आप अच्छा काम करते हो तो आप सुकून के साथ सोने जा सकते हो। मैं हमेशा आराम से सोता हूं। मैं अच्छा हूं और सिर्फ चैम्पियंस लीग के फाइनल के बारे में सोच रहा हूं।”

मेड्रिड को फाइनल में इटली के क्लब जुवेंतस भिड़ना है। अभी तक कोई भी टीम चैम्पियंस लीग का खिताब नहीं बचा पाई है। अगर मेड्रिड जुवेंतस के खिलाफ ऐसा कर पाती है तो वह लगातार इस खिताब को जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493