पाकिस्तान : संसद में ‘जाओ नवाज जाओ’ नारे के बीच हुआ राष्ट्रपति का अभिभाषण

इस्लामाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की संसद में गुरुवार को राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, मगर उस दौरान विपक्षी पार्टियों के सदस्य प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सत्ताधारी मुस्लिम लीग-नवाज के खिलाफ नारे लगाते रहे।

राष्ट्रपति ने हालांकि विपक्ष के प्रदर्शन के बीच संयुक्त सत्र को संबोधित करना जारी रखा। यह मौजूदा संसद का पांचवां तथा अंतिम सत्र था।

अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, कानून-व्यवस्था, आर्थिक चुनौतियों, विद्युत उत्पादन तथा कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। भाषण का सीधा प्रसारण किया गया।

संसद के इस सत्र में सीनेट तथा नेशनल असेंबली के सदस्यों के अलावा, सभी गवर्नरों व मुख्यमंत्रियों तथा सेवाओं के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

विपक्षी पर्टियों ने ‘जाओ नवाज जाओ’ और ‘गद्दार’ कहते हुए संसद से बहिर्गमन किया।

संसद की इमारत के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह ने राष्ट्रपति के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार सहित राष्ट्रीय महत्ता के मुद्दे पर चर्चा नहीं की।

दिन में इससे पहले, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्लामाबाद स्थित प्रेसिडेंट हाउस में राष्ट्रपति से मुलाकात की, जिस दौरान दोनों ने देश की आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा हालात से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हुसैन को बुधवार को हुई कैबिनेट की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक के दौरान हुई चर्चा से अवगत कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493