चैम्पियंस ट्रॉफी : आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच में बारिश ने डाला खलल

बर्मिघम, 2 जून (आईएएनएस)। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में शुक्रवार को बारिश ने मैच में खलल डाल दिया है।

न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उसने 9.3 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने दस्तक दी और अंपायरों ने मैच रोकने का फैसला किया।

तेज बारिश अभी भी जारी है। किवी टीम ने मार्टिन गुप्टिल (26) के रूप में अपना पहला विकेट खोया। उन्हें 40 के कुल स्कोर पर जोश हेजलवुड ने ग्लैन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493