बालकृष्ण की फिल्म में आइटम नंबर पर थिरकेंगी कायरा

चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। ‘कैलेंडर गर्ल्स’ और ‘रेस गुर्रम’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री कायरा दत्त नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत आगामी फिल्म में आइटंम नंबर पर थिरकती नजर आएंगी। यह फिल्म का विशेष गीत है। फिलहाल, फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह सिर्फ एक गीत में ही नहीं, बल्कि अतिथि भूमिका में भी होंगी। उनके कुछ दृश्य भी हैं, लेकिन उनका गीत सबसे आकर्षक होगा। इसकी शूटिंग हैदराबाद में एक विशेष सेट पर इस महीने के मध्य में होगी।”

पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित फिल्म में श्रेया सरन महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी।

यह फिल्म पुरी और बालकृष्ण साथ में पहली फिल्म है।

सूत्र ने कहा, “फिल्म में अब तक सबकुछ अच्छा चल रहा है। यह मारधाड़ से भरपूर है और बालकृष्ण को इससे पहले इस अवतार में कभी नहीं देखी गया है।”

अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह फिल्म दशहरा पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493