वाशिंगटन, 2 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए गुरुवार को स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान द्वारा एक तय वाणिज्यिक आपूर्ति मिशन को खराब मौसम के कारण स्थगित करना पड़ा।
फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च कॉप्लेक्स 39ए से शुक्रवार 3.25 बजे (भारतीय समयनुसार) अंतरिक्षयान उड़ान भरने वाला था।
स्पेसएक्स ने ट्वीट किया, “बिजली कड़कने की वजह से फिलहाल यान खड़ा है। इसे शनिवार शाम 5.07 या 9.07 बजे दोबारा लॉन्च किया जा सकता है।”
नासा के वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को ब्लॉगपोस्ट में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए शनिवार को 11वें स्पेसएक्स मालवाहक आपूर्ति मिशन की योजनाबद्ध लॉन्च के दौरान अनुकूल मौसम रहने की 70 प्रतिशत संभावना है।
स्पेसएक्स फॉल्कन 9 रॉकेट भारतीय समयानुसार रविवार 2.37 बजे केनेडी अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च कॉप्लेक्स 39ए से उड़ान भरेगा।
नासा ने कहा कि यह यान अंतरिक्ष केंद्र के लिए विभिन्न प्रयोगों के लिए सामग्री लेकर जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath