भाजपा ने बदले बिहार के राजनीतिक समीकरण

bjp-lead-in-first-round-counting-53759e27bac07_exlबिहार की 40 संसदीय सीटों के मिल रहे रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी बढ़त बनाए हुए है, जबकि सतारूढ़ जनता दल युनाइटेड (जदयू) के लिए रूझान काफी निराशा वाले नजर आ रहे हैं।

बिहार की 40 सीटों में से किशनगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के असरारुल हक ने चुनाव जीत लिया है। सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार चुनाव हार गई हैं। छेदी पासवान ने मीरा कुमार को 61 हजार वोटों से पराजित किया।

पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं तो सारण से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी राबड़ी देवी भाजपा के राजीव प्रताप रूड़ी से पीछे चल रही हैं।

इसके अलावा मधेपुरा में जदयू के अध्यक्ष शरद यादव पीछे चल रहे हैं, जबकि बक्सर, जमुई और काराकाट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार आगे हैं।

वहीं भाजपा को मिल रही बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बीजेपी बिहार में फिलहाल 26 सीटों पर आगे दिख रही है।

इसी तरह झारखंड में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। अब तक की मतगणना के मुताबिक बीजेपी कुल 14 में 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बाकी की दो सीटें कांग्रेस के हाथ में जाती दिख रही हैं।

रांची, जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, लोकसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। हजारीबाग से यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा बीजेपी की और सीट बढ़ाते दिख रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493