‘पा पांडी’ का हिस्सा बनना गर्व की बात : प्रसन्ना

चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता प्रसन्ना ने कहा कि धनुष की तमिल फिल्म ‘पा पांडी’ का हिस्सा बनना गर्व की बात है। इस फिल्म ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज की 50 दिन पूरे कर लिए हैं।

चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता प्रसन्ना ने कहा कि धनुष की तमिल फिल्म ‘पा पांडी’ का हिस्सा बनना गर्व की बात है। इस फिल्म ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज की 50 दिन पूरे कर लिए हैं।

यह फिल्म धनुष द्वारा निर्देशित उनकी पहली तमिल फिल्म थी।

प्रसन्ना ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “पा पांडी के 50 दिन। इतनी अच्छी फिल्म का हिस्सा बनना गर्व और खुशी की बात। धनुष और दर्शकों का शुक्रिया।”

धनुष द्वारा निर्देशित और निर्मित ‘पा पांडी’ एक 60 वर्षीय पूर्व स्टंटमैन की कहानी है। स्टंटमैन के किरदार को अभिनेता राज किरन ने निभाया है।

इस फिल्म को हर वर्ग के लोगों ने पसंद किया है और इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट करार दिया गया।

इस फिल्म में मैडोना सेबेस्टियन, रेवथी और छाया सिंह ने भी भूमिका निभाई है। इसमें संगीत सीन रोल्दन ने दिया।

इस फिल्म को जल्द ही तेलुगू भाषा में भी बनाया जाएगा, जिसमें राज किरन के किरदार को मोबन बाबू निभा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493