अमिताभ बच्चन ने केबीसी के नए संस्करण पर काम शुरू किया

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ऐलान किया है कि रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में लौटने वाला है। उन्होंने इसके लिए पंजीकरण प्रश्नों की रिकॉर्डिग का काम शुरू कर दिया है।

अमिताभ की घोषणा उस समय आई है जब ऐसी चर्चाएं हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद लोकप्रिय सामान्य ज्ञान पर आधारित इस गेम शो के नए सत्र की मेजबानी कर सकती हैं।

74 वर्षीय अभिनेता ने गुरुवार रात अपने ब्लॉग में लिखा, “केबीसी ने दोबारा प्रसारित होने पर सहमति व्यक्त की है और इसके अगस्त-सितंबर तक प्रसारित होने के कारण मुझे पंजीकरण प्रश्न रिकॉडिंग का काम करना पड़ा रहा है।”

यह शो पहली बार वर्ष 2000 में प्रसारित हुआ था।

केबीसी के अनुभवों को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा, “केबीसी। शुरू से ही विजेता। मेरे लिए आशाओं, अकांक्षाओं और महत्वकाक्षाओं के साथ शो पर आए विजेताओं से मिलना यादगार अनुभव है, जो कार्यक्रम की शुरुआत मेंअजनबी और शो के खत्म होने के साथ सबसे अच्छे मित्र हो जाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493